7 उपयोगी क्रोम एक्सटेंशन जो नए टैब के साथ आपको Motivate करेंगे - Best Useful 7 Chrome Extensions For You
हर दिन हम वेब पर सर्च करने के लिए दर्जनों नए टैब ओपन करते हैं और हमारे काम को पूरा करते हैं। आप कह सकते हैं कि आपके पूरे ब्राउजिंग सेशन के दौरान सबसे अधिक एक्सेस किया गया पेज होता हैं New Tab।
आपके क्रोम ब्राउज़र के New Tab पेज में आपको फेवरेट वेबसाइट्स, सर्च फ़ील्ड या Google के डूडल दिखाई देते है, लेकिन क्या आप इस पेज को दिलचस्प बना सकते हैं?
इस New Tab पेज का इस्तेमाल आप अपने आप को प्रोत्साहित करने के लिए बना सकते हैं।
कुछ क्रोम एक्सटेंशन हैं जो आपको न्यू टैब पेज को प्रॉडक्टिव बनाने और अपने काम पर फोकस करने के लिए, मोटिवेशनल के एक आकर्षक हब में बदल सकते हैं।
नीचे सात क्रोम एक्सटेंशन दिए गए हैं जो हर बार जब आप एक नया टैब ओपन करते हैं तो आपको प्रेरित कर सकते हैं।
1) Momentum:
Momentum एक ख़ूबसूरत, पर्सनलाइज्ड न्यू
टैब एक्सटेंशन है। Momentum के साथ, आप to-do list रख सकते हैं, मौसम को चेक कर सकते हैं, दिन के लिए एक विशिष्ट टार्गेट निर्धारित कर सकते हैं।
हर दिन आपको एक पूरी तरह से नया बैकग्राउंड और इंस्पिरेशनल क्वोट प्राप्त होता हैं, जो आपको मोटीवेट करते हैं।
अपने आप को प्रोत्साहित करने के लिए Momentum एकमात्र ख़ूबसूरत तरीका हैं।
2) New Tab Motivation:
जब भी आप एक नया टैब ओपन करते हैं, तो यह एक्सटेंशन हर बार नए इंस्पिरेशनल क्वोट आपको दिखाता हैं।
यह क्वोट आपके पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली हैं।
इसके साथ ही आप फेसबुक, ट्विटर और ई-मेल के माध्यम से इन क्वोट को शेयर भी कर सकते हैं। New Tab Motivation के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह क्रोम ब्राउज़र को स्लो नहीं करता।
3) Fancy Motivation Tab:
यदि आप मोटिवेशनल क्वोट के साथ ही एक फैंसी लूक पसंद करते हैं, तो Fancy Motivation Tab आपके लिए हैं।
4) Be Limitless:
यदि आप चिंतित हैं कि आप वेब पर अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं, तो Be Limitless एकमात्र एक्सटेंशन है जिसकी आपको आवश्यकता होगी।
आप प्रत्येक वेबसाइट पर कितना समय व्यतीत करते हैं उसका पूर्ण रिकॉर्ड Be Limitless रखता हैं।
यह वेबसाइटों को Social, Tech या Videos जैसे कैटेगरी में विभाजित करता है, और आप प्रत्येक कैटेगरी में बिताए कुल समय को देख सकते हैं।
Limitless बहुत ही सरल इंटरफेस में कई कूल फीचर्स प्रदान करता है। आप अपने दैनिक और वार्षिक लक्ष्यों को लिख सकते हैं और फिर यह ऐप आपके प्रॉडक्टिव टाइम के समय को ट्रैक करता हैं ताकि आप अपने लक्ष्यों पर फोकस कर सकें।
डैशबोर्ड में to-dos, reminders और countdowns के लिए स्मार्ट नोटपैड भी शामिल है।
5) Mortality:
हममें से बहुत से लोग एक बात भूल जाती है कि सभी बातों के लिए समय बहुत ही सीमित है, इसीलिए हम आज के टास्क को कल पर रख देते हैं।
Mortality का कुछ हद तक यह दृष्टिकोण आपको याद दिलाना है कि आज उठने और काम करने का दिन है।
आपको अपनी जन्म तिथि देने की ज़रूरत है, और Mortality आपके नए टैब पर साल, महीनों, दिनों, घंटों, मिनट, सेकंड और यहां तक कि मिलीसेकेंड में दिखाएगा।
टाइमर चालू रहता है और आपको बताता है कि आपके हाथों से समय कितना तेज़ी से निकल रहा है।
यह सचमुच आपको महसूस करता है कि आपके पास कम समय है, खासकर मिलिसेकंड – वे बहुत डरावने हैं।
6) Google Art Project:
अगर कला कुछ ऐसी है जो आपको प्रेरित करती है, तो Google Art Project एक्सटेंशन आपको हर बार एक नया टैब ओपन करने पर एक नई आर्ट आपको दिखाएगा।
आप Monet, van Gogh से लोकप्रिय आर्टवर्क देख सकते हैं और यहां तक कि वास्तविक Google Art Project वेबसाइट से स्ट्रीट आर्ट भी देख सकते हैं।
यह पेंटिंग का नाम, कलाकार का नाम और लोकेशन जहां पर यह है, के छोटे डिटेल्स के साथ पूर्ण स्क्रीन आर्ट को दिखाता है।
डिफ़ॉल्ट रूप से, यह आपको हर दिन एक आर्ट डिजाइन दिखाएगा, लेकिन आप प्रत्येक नए टैब पर एक नई आर्ट डिजाइन दिखाने के लिए सेटिंग बदल सकते हैं।
7) Dream Afar:
अगर ट्रैवल आपको प्रेरित करती है, तो Dream Afar आपका नया पसंदीदा टूल हो सकता है।
यह सरल एक्सटेंशन आपको हर नए दिन दुनिया की कहीं न कहीं कि, खूबसूरत तस्वीर दिखाता है।
Lastline:
If you Like This Post Please Share This Post To Your All Friends
